रक्षाबंधन के अगले दिन बस स्टैंड पर फॉर्च्यूनर की टक्कर… तीन भाई-बहन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

Amanat Ansari 30 Aug 2026 07:11 PM 1 Mins
रक्षाबंधन के अगले दिन बस स्टैंड पर फॉर्च्यूनर की टक्कर… तीन भाई-बहन की मौत, चौथे की हालत गंभीर

फरीदाबाद: रक्षाबंधन पर एक साथ इकट्ठा हुए चार भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए. शनिवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बस स्टैंड पर खड़े चारों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. भाई-बहन अखिलेश के घर में रक्षाबंधन मनाने पहुंचे थे और रात वहीं रुके. अगली सुबह घर लौटने की तैयारी में अखिलेश उन्हें बस स्टैंड तक छोड़ने गए.

वहां इंतजार के दौरान अचानक फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी. अखिलेश और अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई. बहनें सरोज और राजकुमारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां सरोज ने रात साढ़े 9 बजे दम तोड़ दिया. राजकुमारी का एसएसबी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अवधेश दोनों बहनों को पलवल से लेकर आए थे. चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों कई फीट दूर जा गिरे. फॉर्च्यूनर का ड्राइवर मौके से भाग गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. नंबर प्लेट और सीसीटीवी फुटेज से ड्राइवर की तलाश जारी है.

Road Accident faridabad delhi ncr news accident

Recent News