तिब्बत की बाढ़ से नेपाल की भोटेकोशी नदी उफान पर, 9 पुलिसकर्मी लापता, बिहार के 8 जिलों में तबाही का खतरा!

Amanat Ansari 26 Aug 2026 01:56 PM 1 Mins
तिब्बत की बाढ़ से नेपाल की भोटेकोशी नदी उफान पर, 9 पुलिसकर्मी लापता, बिहार के 8 जिलों में तबाही का खतरा!

रसुवा: चीन के तिब्बत क्षेत्र से आई बाढ़ मंगलवार को नेपाल के रसुवा जिले में पहुंच गई. इसके चलते भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया. बाढ़ के बीच रसुवा के टिमुरे बॉर्डर आउटपोस्ट में तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं. अधिकारियों के अनुसार उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, हालांकि चौकी पर मौजूद 25-30 अन्य लोग सुरक्षित हैं.

प्रशासन ने त्रिशूली नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने प्रभावित इलाकों में नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं. मेडिकल टीमें, स्काउट्स और रेड क्रॉस भी मदद में जुटे हैं.

प्रधानमंत्री ने उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है और निजी हेलीकॉप्टर कंपनियों से विमान स्टैंडबाय रखने को कहा गया है. पिछले साल भी भोटेकोशी में बाढ़ आई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और फ्रेंडशिप ब्रिज बह गया था. इसी के साथ कोसी प्रभावित बिहार के 8 जिलों में चेतावनी जारी की गई है.

Nepal Flood Bhotekoshi River Rasuwa District Bhotekoshi Flood

Recent News