Air India plane crash: 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट आ चुकी है, 15 पन्नों की इस जांच रिपोर्ट में 5 चौंकाने वाली बातें लिखी हैं, ये कॉपी AAIB यानि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की है, जिसमें लिखा है.
“1 बजकर 38 मिनट 42 सेकेंड पर विमान ने अधिकतम 180 नॉट्स की ऊंचाई हासिल की. इसके तुरंत बाद इंजन 1 और इंजन 2 के फ्यूल कटऑफ स्विच एक के बाद एक, 1 सेकंड के अंतराल के साथ RUN से CUTOFF पोजिशन में चले गए. इंजन N1 और N2 की गति टेक-ऑफ वैल्यू से कम होने लगी क्योंकि इंजनों को ईंधन की सप्लाई बंद हो गई. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट को दूसरे से पूछते सुना गया कि उसने कटऑफ क्यों किया. दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया.”
तो सवाल है ये किया किसने, और इसके होने से विमान के अंदर दिक्कत क्या आई, इस तस्वीर से समझिए. ये विमान का फ्यूल स्विच वाला हिस्सा है, जिसके कटऑफ होने का मतलब है ईंधन की सप्लाई बंद हो जाएगी जबकि इसके रन का मतलब है ये चल रहा है. उड़ान भरने के बाद ये रन कंडीशन में होता है. फिर सवाल है यहां इसे किसने बंद किया, पायलट के अलावा वहां किसी और के होने की कोई आशंका भी नहीं है. प्लेन में पायलट, को पायलट समेत कुल 12 क्रू मेंबर और 229 यात्री सवार थे. इस रिपोर्ट के बाद कई लोग कह रहे हैं विमान के पायलट को ही दोषी ठहराकर जांच पूरी करने की कोशिश की जा रही है, जबकि कई एविएशन एक्सपर्ट कह रहे हैं कि यही रिपोर्ट ये दावा करती है कि
“पायलट ने उड़ान भरने से पहले पर्याप्त आराम किया था. को-पायलट इस फ्लाइट के लिए पायलट फ्लाइंग (PF) था और PIC पायलट मॉनिटरिंग (PM) था. इस फ्लाइट के पायलट सुमीत सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर थे. सुमित को 8,200 घंटे से ज्यादा का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। को पायलट को भी 1,100 घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था.”
जिसका मतलब है इनसे गलती की आशंका न के बराबर है, कोई भी पायलट उड़ते विमान में फ्यूल बंद नहीं करेगा, तो क्या बोइंग विमान के फ्यूल स्विच में कोई दिक्कत थी, और उड़ान भरते ही वो बंद हो गई, या फिर ठीक से ऑन नहीं हो पाई. AAIB ने इसे शुरुआती जांच रिपोर्ट बताया है, एयर इंडिया ने भी इस रिपोर्ट को लेकर कहा है अभी जांच जारी है, बोइंग कंपनी को कोई गाइडलाइन नहीं दी गई है, पर इसी जांच रिपोर्ट में एक बात और लिखी है वो ये कि
“दिसंबर 2018 में, अमेरिकी विमानन नियामक ने एक विशेष एयरवर्थिनेस इन्फॉर्मेशन बुलेटिन (SAIB) जारी किया, जिसमें कहा गया कि कुछ बोइंग 737 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग फीचर के बिना लगाए गए थे. चूंकि यह सिर्फ एक सलाह थी, इसे असुरक्षित स्थिति नहीं माना गया.”
तो क्या लॉकिंग फीचर न होने की वजह से ऐसा हुआ, जिस हादसे की जांच रिपोर्ट अभी आई है उसे लेकर कोई भई एक्सपर्ट कुछ भी दावा करने को तैयार नहीं है. पूरी दुनिया अब तक इस सवाल का जवाब ढूंढ रही थी कि दोनों इंजन एक साथ कैसे बंद हो सकते हैं, जिसके बाद जांच हुई तो पता चला फ्यूल स्विच ही कटऑफ मोड में चला गया था, और अब ये कैसे बंद हुआ, इसकी जांच जारी है.