मेलोनी ने छोड़ी सिगरेट, ट्रंप ने मांगी इमैनुएल मैक्रों की खास घड़ी, G7 समिट में नेताओं की गपशप हो रही वायरल

Global Bharat 18 Jun 2026 10:38: AM 2 Mins
मेलोनी ने छोड़ी सिगरेट, ट्रंप ने मांगी इमैनुएल मैक्रों की खास घड़ी, G7 समिट में नेताओं की गपशप हो रही वायरल

G7 Summit : फ्रांस में आयोजित जी 7 समिट की तस्वीरें इस बार ऑफिशियल से ज्यादा अनऑफिशियल बातचीत को लेकर चर्चा में रही. पीएम मोदी से मेलोनी ने कहा, हम इंस्टाग्राम पर फेमस हैं. ये बात तो सबने सुनी, लेकिन बाकी नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई. कैसे वो गपशप चर्चा का विषय बन गई. आपको चार तस्वीरों में दिखाते हैं. फिर आप तय कीजिए कि दुनियाभर के नेताओं की पर्सनल लाइफ कैसी है.

ये दुनियाभर के दिग्गजों के जमावड़ा का मंच है, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी मुस्कुराती हुई कहती हैं, मैंने सिगरेट छोड़ दी है. एक मई से इसे हाथ नहीं लगाया है. 45 दिनों से वो बिना इसके रहने के आदत डाल रही हैं. जिसके बारे में एक दिग्गज जब हैरानी भरा रिएक्शन देते हैं, तो मेलोनी कहती हैं कि नींद न आए इसके लिए कॉफी का सेवन करने की कोशिश कर रही हूं.

इसे सुनते ही वहां मौजूद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने उन्हें सिगरेट छोड़ने के लिए बधाई भी दी. इस दौरान मेलोनी ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों हाथ ऊपर उठा दिए, वहीं कार्नी ने मजाकिया अंदाज में पूछा, क्या आपने निकोटिन पैच लगाया है,  जिस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े. दरअसल निकोटिन पैच कंधे या बांह पर लगाया जाता है, जो सिगरेट छोड़ने में मदद करता है. इसके बाद सामने आती है दूसरी तस्वीर, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो समेत कई दिग्गज हंसते-मुस्कारते दिखते हैं.

पता चलता है इनके बीच फुटबॉल को लेकर बातचीत हो रही है. चूंकि इन दिनों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप हो रहा है. इसलिए ये भी चर्चा का विषय रहा, एक नेता ने पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की हालिया चैंपियंस लीग जीत की तारीफ की तो वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी विश्व चैंपियन स्पेन के खिलाफ केप वर्डे के 0-0 से ड्रॉ मैच को खास बताया. इसके बाद कई नेताओं के बीच गिफ्ट यानि तोहफों का आदान-प्रदान भी होता है. 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कई नेताओं को साइकिल भेंट की, जबकि ट्रंप की बारी आई तो जर्मन चांसलर फ्रिडरिक मर्ज ने उन्हें जर्मनी की फुटबॉल जर्सी भेंट की, जिसे लेकर ट्रंप बेहद खुश नजर आए. इसी दौरान एक वाकया ऐसा होता है, जिसकी ओर सबका ध्यान चला जाता है. दरअसल फ्रांस के राष्ट्पति इमैनुएल मैक्रों अपनी घड़ी टेबल पर छोड़ जाते हैं, जिसे देखते ही कनाडा के पीएम ट्रंप को कहते हैं मैक्रो ने घड़ी छोड़ दी है, जिसे सुनते ही ट्रंप कहते हैं लाओ मुझे दे दो.

मैक्रों की घड़ी बेहद खास बताई जाती है. ट्रंप ने ये बात मजाक में कही, इसलिए वहां मौजूद लोग हंसने लगे. पर ट्रंप का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन के साथ वायरल हो रहा है. इन सबके अलावा मेलोनी की एक असहज तस्वीर भी वायरल हो रही है. वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि जी 7 सम्मेलन के दौरान जब नेता आपस में मिल रहे थे, तो उस दौरान एक ऐसा पल आया, जब इटली की पीएम यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलते हुए असहज हो गईं. 

दरअसल जेलेंस्की यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेयेर से बात कर रहे थे, उसी दौरान मेलोनी जेलेंस्की से मिलने पहुंची. इस पर जेलेंस्की ने मेलोनी को किस करने की कोशिश की. आम तौर पर विदेशों में दिग्गजों के मिलने के तरीके अलग होते हैं, मेलोनी बाकी नेताओं से कैसे मिलती हैं, ये वीडियो भी आपने देखे होंगे, लेकिन जेलेंस्की ने जो किया, उसे लेकर अब सवाल भी उठने लगे हैं.

G7 Summit 2026 Giorgia Meloni Donald Trump Emmanuel Macron Viral Diplomatic Moments

Description of the author

Recent News