झारखंड में Gen Z का आंदोलन! JPSC-JSSC घोटाले के खिलाफ छात्रों ने निकाला जोरदार मार्च

Amanat Ansari 29 Jul 2026 08:11: PM 1 Mins
झारखंड में Gen Z का आंदोलन! JPSC-JSSC घोटाले के खिलाफ छात्रों ने निकाला जोरदार मार्च

रांची: देशभर में पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है. बुधवार को रांची में सैकड़ों छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट चौक तक मार्च निकालकर JPSC और JSSC परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ अपना गुस्सा जताया.

छात्रों ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और नई परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग की है. धनबाद से आई एक छात्रा ने बताया कि OMR शीट में कई गलतियां मिली हैं और कट-ऑफ अंक तक जारी नहीं किए गए. उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.

इससे पहले ABVP के नेतृत्व में JPSC कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन हो चुका है. छात्र संगठनों ने सभी विवादित परीक्षाओं की CBI जांच कराने, उत्तर कुंजी और उत्तर पुस्तिकाएं प्रकाशित करने तथा समय पर परिणाम घोषित करने की मांग रखी है. अगर मांगें नहीं मानी गईं तो राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है.

भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय हुए घोटालों पर चुप्पी साधने वाली कांग्रेस अब नैतिकता का पाठ पढ़ाने का अधिकार नहीं रखती. झारखंड में छात्रों का यह आंदोलन परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को और मजबूत कर रहा है.

JPSC JSSC Jharkhand Jharkhand Student Protest Jharkhand News

Recent News