सोनम वांगचुक स्टाइल भूख हड़ताल! झारखंड में सैकड़ों छात्र जेपीएससी गड़बड़ी के खिलाफ सड़क पर

Amanat Ansari 03 Aug 2026 11:28: AM 1 Mins
सोनम वांगचुक स्टाइल भूख हड़ताल! झारखंड में सैकड़ों छात्र जेपीएससी गड़बड़ी के खिलाफ सड़क पर

रांची: झारखंड के रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में छात्रों का आंदोलन अब और तेज हो गया है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है.

जयपाल सिंह स्टेडियम में नौवें दिन भी धरना जारी है. सैकड़ों छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, विवादित परीक्षाओं की सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने तथा भर्ती प्रणाली में बड़े सुधार की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं.

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार और आयोग का रवैया छात्रों का मनोबल तोड़ रहा है. इसलिए उन्होंने अन्न-जल त्याग कर संघर्ष को और तेज करने का फैसला लिया है. कई जिलों से आए छात्र इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं. लोगों द्वारा खाने-पीने का सामान भी भेजा जा रहा है.

रविवार को छात्रों ने मशाल जुलूस भी निकाला. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल के जरिए समर्थन दिया और रांची आने का आश्वासन भी दिया. छात्र तब तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं.

Jharkhand Ranchi JPSC JSSC Jharkhand paper leak

Recent News