सिंहगढ़ किले पर शॉर्ट्स में पहुंची लड़की, हिंदू संगठन के लोगों ने जड़ दिए थप्पड़; 8 पर FIR दर्ज

Amanat Ansari 20 Aug 2026 04:57 PM 1 Mins
सिंहगढ़ किले पर शॉर्ट्स में पहुंची लड़की, हिंदू संगठन के लोगों ने जड़ दिए थप्पड़; 8 पर FIR दर्ज

Girl in shorts visits Sinhagad Fort: महाराष्ट्र के ऐतिहासिक सिंहगढ़ किले पर एक लड़की के हाफ पैंट (शॉर्ट्स) पहनने को लेकर विवाद हुआ. दक्षिणपंथी हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने आपत्ति जताई और परिवार के साथ मारपीट की. पुलिस ने इस मामले में संगठन के 8 सदस्यों (तीन महिलाओं सहित) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

यह घटना छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसारे की समाधि के पास सोमवार को हुई. हवेली पुलिस स्टेशन के निरीक्षक राजेश रामाघरे के अनुसार, शिकायतकर्ता और उनका परिवार किले पर तस्वीरें ले रहे थे. तभी आरोपी उनके पास पहुंचे और कपड़ों के साथ-साथ फोटोग्राफी को लेकर सवाल उठाने लगे.

संगठन के सदस्यों ने लड़की के शॉर्ट्स पहनने पर आपत्ति जताई और परिवार को तुरंत किला छोड़कर जाने को कहा. बहस बढ़ने पर आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी. शिकायत के मुताबिक, एक आरोपी ने शिकायतकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. संगठन से जुड़ी एक महिला ने उसकी पत्नी को कथित तौर पर घसीटा. आरोपियों ने वहां मौजूद एक अन्य कपल के साथ भी बदसलूकी की और मोरल पुलिसिंग की कोशिश की.

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने हवेली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस को रविवार को किले का दौरा करने वाले तीन अन्य समूहों से भी इसी तरह की नैतिक पहरेदारी की शिकायतें मिली हैं. निरीक्षक राजेश रामाघरे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आठ आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Maharashtra Hindu organization Sinhagad Fort Hindu organization assault Sinhagad assault

Recent News