रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं को रद्द करने वाले राज्य सरकार के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.
हाईकोर्ट ने JPSC की 11वीं से 13वीं परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा से जुड़े मामलों में यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने दोनों परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश पर स्टे लगाते हुए सरकार को 15 दिनों के भीतर काउंटर एफिडेविट के साथ अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
इस फैसले के बाद दोनों परीक्षा मामलों के याचिकाकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से काम पर वापस लिए जाने का रास्ता साफ हो गया है. अब सरकार को कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष और संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे.
कोर्ट के इस आदेश के बाद JPSC परीक्षाओं को लेकर स्थिति में बदलाव आ गया है. यह खबर शुरुआती सूचनाओं पर आधारित है.