केदारनाथ से आई एक तस्वीर ने फिर से याद दिलाया 2013 का वो मंजर, जब बाबा केदारनाथ धाम में आई बाढ़ ने हजारों लोगों की जान ले ली थी. दरअसल, मानसून आने के साथ ही उत्तराखंड का मौसम पूरी तरह से बदल गया है और पूरे राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है.
इस बीच रविवार सुबह केदारनाथ से एक भयावह तस्वीर साामने आई है, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए और 2013 के उस मंजर को याद करने लगे, जब केदारनाथ स्थित पहाड़ी पर भयंकर भूस्खलन हुआ था, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी और करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया था, जिसपर केदारनाथ धाम की एक फिल्म भी बन चुकी है.
वहीं आज भी गांधी सरोवर के ऊपर हिमस्खलन हुआ और देखते ही देखते बर्फ का पहाड़ टूटकर गिर गया. इस दौरान केदारनाथ परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु मौजद थे, जो इस दृश्य को देख रहे थे. जिसके बाद घटना का भयावह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इसके चलते जानमाल का नुकसान नहा हुआ है, लेकिन भयावह दृश्य ने एक बार तो लोगों की सांसे जरूर रोक दी है.
घटना रविवार सुबह की है, उसी समय पास में खड़े किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर ली. वीडियो में बर्फ के पहाड़ को भरभराकर गिरते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. इस दौरान सभी भक्त दरकते हुए पहाड़ को ही देख रहे थे.
वहीं इस घटना की पुष्टि रुद्रप्रयाग के एसपी ने भी कर दी है. एसपी डॉ. विशाखा अशोक ने बताया है कि घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर हिमस्खलन हो गया है. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, सभी श्रद्धालु और पर्यटक बिल्कुल सुरक्षित हैं.