भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF के उड़े होश… महिला की तलाशी में निकले 15.6 किलो सोने के बिस्किट, कीमत 25 करोड़

Amanat Ansari 31 Aug 2026 04:21 PM 1 Mins
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF के उड़े होश… महिला की तलाशी में निकले 15.6 किलो सोने के बिस्किट, कीमत 25 करोड़

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 32वीं बटालियन के जवानों ने बनपुर के बर्नपुर फूलबाड़ी इलाके में एक महिला की तलाशी के दौरान 15 किलो 607 ग्राम सोना बरामद किया है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 24 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये (लगभग 25 करोड़) है.

BSF सूत्रों के अनुसार, जवान गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे. उन्होंने एक महिला को संदिग्ध तरीके से घूमते देखा. उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारी मात्रा में सोने के बिस्किट मिले. महिला को तस्करी के शक में गिरफ्तार कर लिया गया.

बड़ी जब्ती में से एक

यह भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुई सबसे बड़ी जब्तियों में से एक मानी जा रही है. BSF अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सोना बॉर्डर तक कैसे पहुंचा, इसे किसे ले जाना था और क्या यह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है.

बरामद सोने की बड़ी मात्रा को देखते हुए बीएसएफ को शक है कि यह अकेली घटना नहीं, बल्कि किसी बड़े रैकेट से जुड़ी हो सकती है. तस्करी की और कोशिशों को रोकने के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है. आरोपी महिला को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए कृष्णगंज पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस महिला की भूमिका, तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और खेप की मंजिल का पता लगाने में जुटी है.

Gold biscuits Bengal border BSF seize gold Gold recover

Recent News