केरल में बिरयानी की महा-दावत! दिल्ली भाजपा दफ्तर में तली जा रही पुड़ियां, TMC कार्यकर्ता नाराज

Amanat Ansari 04 May 2026 09:29: AM 1 Mins
केरल में बिरयानी की महा-दावत! दिल्ली भाजपा दफ्तर में तली जा रही पुड़ियां, TMC कार्यकर्ता नाराज

मल्लपुरम/नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हो चुकी है, लेकिन नतीजों के औपचारिक ऐलान से पहले ही राज्य में जश्न का माहौल छा गया है. कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के कार्यकर्ता अपनी संभावित जीत को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि उन्होंने मल्लपुरम जिले के पांडिक्कड़ में 5000 लोगों के लिए बिरयानी बनाना शुरू कर दिया है.

केरल के अलावा पांच राज्यों, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और विभिन्न उपचुनावों की मतगणना भी चल रही है. पश्चिम बंगाल में रुझानों में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है. भाजपा टीएमसी से अगे चल रही है. यहां टीएमसी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. वहीं असम भाजपा गठबंधन एक बार फिर मजबूत वापसी करता दिख रहा है.

इधर दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में भी जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं. कार्यकर्ता बड़ी कड़ाहियों में पूरियां तल रहे हैं और मिठाइयों की भरमार है. शुरुआती रुझानों में मिल रही बढ़त को देखते हुए यहां उत्सव का माहौल बन गया है. राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि शुरुआती रुझान भले ही आकर्षक हों, लेकिन अंतिम नतीजे कई सीटों पर सस्पेंस बनाए रख सकते हैं.

BJP Celebrations Kerala Congress Celebrations Celebrations at BJP Offices TMC Bengal Elections

Recent News