गुरमीत राम रहीम को चुनाव से पहले मिली पैरोल, Election Commisssion से उचित कदम उठाने की हो रही मांग

Global Bharat 01 Oct 2024 04:10: PM 1 Mins
गुरमीत राम रहीम को चुनाव से पहले मिली पैरोल, Election Commisssion से उचित कदम उठाने की हो रही मांग

Gurmeet Ram Rahim got parole: डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को पैरोल की मंजूरी दे दी गई है. हालांकि, हरियाणा (Haryana) में दौरा करने और चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है. राम रहीम के काले कारनामे की खबर छापने वाले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का हाथ था. राम रहीम को चुनाव (Election) से पहले पैरोल मिलने पर दिवंगत रामचंद्र छत्रपति के बेटे ने सवाल उठाए हैं. साथ ही कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने दादरी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व जेलर सुनील सांगवान पर राम रहीम को 6 बार पैरोल देने में मदद करने की बात कही.

भाजपा उम्मीदवार और पूर्व जेलर कहा कि कांग्रेस उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है और दादरी से कांग्रेस की हार तय है. सुनील सांगवान ने कहा कि मेरा परिवार पिछले तीस सालों से भाजपा से जुड़ा हुआ है, जिस क्षण से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा हुई, कांग्रेस पार्टी को लगा कि वे दादरी विधानसभा क्षेत्र से हार जाएंगे. मैंने 2019 में दो बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल खारिज कर दी थी. 2020 में मैंने उनकी पैरोल खारिज कर दी. मैंने कभी उनकी पैरोल की सिफारिश नहीं की. उन्होंने कहा कि 6 पैरोल सिफारिश करने वाले प्राधिकारी द्वारा दी गई थी.

उन्होंने कहा कि हमारा काम संभागीय आयुक्त को पत्र अग्रेषित करना है क्योंकि वह निर्णय लेने वाले प्राधिकारी हैं. सुनील सांगवान रोहतक जेल में 5 साल तक जेल अधीक्षक रहे और चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने वीआरएस ले लिया. राम रहीम, जो अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के लिए 20 साल की जेल की सजा काट रहा है, वर्तमान में हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल में बंद है. हरियाणा में मतदान 5 अक्टूबर को होगा. वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.

Dera Sacha Sauda Gurmeet Ram Rahim Gurmeet Ram Rahim parole

Recent News