हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान

Global Bharat 05 Oct 2024 07:55: PM 1 Mins
हरियाणा विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया, एग्जिट पोल (Haryana Exit Poll) में राज्य में कांग्रेस (Congrss) की जीत का अनुमान लगाया गया है, कुछ पोल में पार्टी को विधानसभा की 90 में से 50 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है. रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज पोल (Republic TV-Matriz Poll) ने अनुमान जताया है कि कांग्रेस पार्टी को यहां 90 में से 55-62 सीटें मिल सकती हैं, जबकि BJP को 18-24 सीटें ही मिल सकती हैं.

पीपुल्स पल्स पोल सर्वे में कहा गया है कि कांग्रेस को 44-54 सीटें, BJP को 15-29 और अन्य को 4-9 सीटें मिल सकती हैं. दैनिक भास्कर ने अपने पोल सर्वे में अुमान जताया है कि कांग्रेस को 44-54 सीटें, BJP को 15-29 और अन्य को 4-9 सीटें मिल सकती हैं. ध्रुव रिसर्च पोल सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 50-64 सीटें मिल सकती हैं और BJP को राज्य में 22-32 सीटें मिल सकती हैं.

बता दें कि शनिवार को शाम 5 बजे तक हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 61 प्रतिशत मतदान हुआ. भारत के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मेवात में 68.28 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि गुरुग्राम में शाम 5 बजे तक सबसे कम 49.97 प्रतिशत मतदान हुआ. यमुनानगर में 67.93 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पलवल में 67.69 प्रतिशत, फतेहाबाद में 67.05 प्रतिशत, जींद में 66.02 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 65.76 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 65.55 प्रतिशत और सिरसा में 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ. हिसार में 64.16 प्रतिशत, भिवानी में 63.06 प्रतिशत, कैथल में 62.53 प्रतिशत, अंबाला में 62.26 प्रतिशत, रेवाड़ी में 60.91 प्रतिशत, पानीपत में 60.52 प्रतिशत, झज्जर में 60.52 प्रतिशत, रोहतक में 60.56 प्रतिशत, करनाल में 60.42 प्रतिशत, चरखी दादरी में 58.10 प्रतिशत, सोनीपत में 56.69 प्रतिशत, फरीदाबाद में 51.28 प्रतिशत और पंचकूला में 54.71 प्रतिशत मतदान हुआ.

इसी के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न हो गया और मतदान केंद्र पर ईवीएम और वीवीपैट को सील कर मतगणना के लिए सुरक्षित रखा गया है. 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और मतदान के लिए 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों के लिए मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. 2019 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 90 में से 40 सीटें जीतकर जेजेपी के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी, जेजेपी को 10 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं. हालांकि, बाद में जेजेपी गठबंधन से अलग हो गई थी.

haryana Exit Poll 2024 Live Haryana Chunav Exit Polls Exit Polls Haryana Congress Haryana BJP Haryana Politics

Description of the author

Recent News