हरियाणा सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

Amanat Ansari 23 Oct 2024 05:28: PM 1 Mins
हरियाणा सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

हरियाणा की नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 1 जुलाई से तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. हरियाणा सरकार (Haryana Government) के आदेश में कहा गया है कि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों या पारिवारिक पेंशनभोगियों को देय महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 1 जुलाई 2024 से मूल वेतन के 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया गया है.

इसमें कहा गया है कि बढ़ा हुआ डीए और डीआर अक्टूबर के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा तथा जुलाई से सितंबर महीने का बकाया दिसंबर में दिया जाएगा. इस संबंध में  फाइनेंस डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने जानकारी दी है.

इससे पहले दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार की तरफ से अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने के बाद हरियाणा सरकार भी इस पर फैसला ले सकती है. इससे पहले भी इसी साल जनवरी में हरियाणा सरकार ने डीए और डीआर में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर चुकी है, जो मूल वेतन का 50 फीसदी था, लेकिन अब पेंशन धारकों के लिए महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत हो गया है.

Haryana Nayab Singh Saini CM Saini Dearness Allowance Haryana Dearness Allowance

Recent News