चर्चा से दूर लेकिन विकास का उदारहण बने सीएम नायब सिंह सैनी, हाइड्रोजन ट्रेन की ऐसे लिखी गई कहानी, हरियाणा का विपक्ष पस्त

Global Bharat 17 Jul 2026 09:08: PM 1 Mins
चर्चा से दूर लेकिन विकास का उदारहण बने सीएम नायब सिंह सैनी, हाइड्रोजन ट्रेन की ऐसे लिखी गई कहानी, हरियाणा का विपक्ष पस्त

India First Hydrogen Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को स्वच्छ और आधुनिक रेल परिवहन की बड़ी सौगात देते हुए देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का उद्घाटन किया. इस ऐतिहासिक पहल को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य के विकास और हरित ऊर्जा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

हाइड्रोजन ट्रेन पारंपरिक डीजल इंजनों की तुलना में पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल तकनीक पर आधारित है. यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल से संचालित होगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी और प्रदूषण नियंत्रण को नई मजबूती मिलेगी. इसके संचालन से रेलवे के हरित ऊर्जा मिशन को भी गति मिलेगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर को हरियाणा के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य अब केवल औद्योगिक और कृषि विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व कर रहा है.

 उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण हरियाणा लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तेजी से हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. हाइड्रोजन ट्रेन भविष्य के भारत की पहचान बनेगी और रेलवे को पर्यावरण के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

विशेषज्ञों के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन का सफल संचालन भारत को स्वच्छ परिवहन तकनीक अपनाने वाले अग्रणी देशों की कतार में खड़ा करेगा. इससे न केवल ईंधन पर निर्भरता कम होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्य को भी नई गति मिलेगी. हरियाणा से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक नई मिसाल साबित हो सकती है.

Haryana Hydrogen Train PM Narendra Modi Nayab Singh Saini Hydrogen Powered Train India Green Railway Initiative India

Description of the author

Recent News