हरियाणा मंत्री कृष्ण लाल पंवार सड़क दुर्घटना में घायल, हालत स्थिर

Amanat Ansari 08 May 2026 08:27: PM 1 Mins
हरियाणा मंत्री कृष्ण लाल पंवार सड़क दुर्घटना में घायल, हालत स्थिर

Haryana Cabinet Minister Krishan Lal Panwar: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसा पानीपत के जीडी रोड पर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के पास हुआ. मंत्री उस समय काफिले के साथ एसयूवी में यात्रा कर रहे थे. अचानक सामने वाली गाड़ी ने ब्रेक मार दी, जिससे काफिले की गाड़ियों को भी तेजी से ब्रेक लगाना पड़ा. इस वजह से मंत्री की गाड़ी पीछे से टकरा गई.

हादसे में पायलट गाड़ी और एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल हो गए. सौभाग्य से मंत्री की गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे गंभीर चोट से बचाव हो गया. फिर भी उनकी कलाई में सूजन आ गई और घुटने में दर्द होने लगा. उन्हें तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उनके सिर, रीढ़ की हड्डी समेत कई जरूरी टेस्ट और सीटी स्कैन कराए गए.

सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल इलाज चल रहा है. पानीपत के डीसी, एसपी और अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे. एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि अचानक ब्रेक लगने के कारण यह दुर्घटना हुई. मंत्री कृष्ण लाल पंवार को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर खतरा नहीं है.

Haryana accident Krishan Lal Panwar vehicle accident haryana cabinet minister accident

Recent News