Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 की वजह से अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच शुरू हुआ विवाद अब खत्म होने वाला है, बॉलिवुड से तो ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं, कि परेश रावल पूरी तरह से सुलह करने के मूड में हैं, और इसके लिए परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट, 11 लाख वापस कर दिए हैं. इस पर 15 परसेंट का ब्याज़ भी दिया है. इसके अलावा भी 'हेरा फेरी 3' को छोड़ने के लिए उन्होंने कुछ और पैसे भी अक्षय की कंपनी को दिए हैं. ऐसी ख़बर है कि हेरा-फेरी 3 के लिए परेश रावल को 15 करोड़ रुपये मिलने वाले थे, जिसमें से 11 लाख पहले मिले, बाकी के पैसे फिल्म रिलीज के बाद मिलने थे, फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है, ऐसे में दो साल के इंतजार की बात से परेश रावल खफा थे. अब उनका किरदार कौन निभाता है, इस पर सबकी निगाहें हैं.
बता दें कि जब परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबरें आई थीं तो ये खबर भी सामने आई थी कि अक्षय कुमार उन्हें 25 करोड़ का लीगल नोटिस भेजने वाले हैं. मूवी के डायरेक्टर प्रियदर्शन भी अक्षय के कदम का समर्थन करते नजर आए थे. लेकिन अब लगता है कि दोनों अभिनेताओं के बीच का ये विवाद खत्म होने वाला है.