मुस्लिम विवाह अधिनियम (Muslim Marriage Act) और असम (Assam) में बढ़ती मुस्लिम आबादी (Muslim Population) को लेकर असम के मुख्यमंत्री (Assam CM) हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के दौरान कहा कि असम में मुस्लिम आबादी 40 प्रतिशत हो गयी है. 1915 में मुस्लिम आबादी 12 प्रतिशत थी और अब ये बढ़कर 40 प्रतिशत हो गयी है. असम में ये हमारे लिए जीने-मरने का मुद्दा है और मैं हर दिन संघर्ष करता हूं. बता दें कि इन दिनों मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड के दौरे पर हैं.
वहीं मंगलवार को ही उन्होंने दावा किया था कि झारखंड में चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बनेगी. बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड के बीजेपी सह प्रभारी हैं. इससे पहले भी वह कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं. वहीं पिछले एक महीने में वह तीसरी बार झारखंड आए हैं. मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने यहां अच्छा किया है और हमें उम्मीद है कि आने वाले विधानसभा में भी बीजेपी यहां अच्छा ही करेगी और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने इस कार्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा है.
इससे पहले एक जुलाई को भी हिमंता बिस्वा सरमा ने कुछ ऐसा ही बयान दिया था, लेकिन उस दौरान उन्होंने किसी भी समुदाय का जिक्र नहीं किया था. उन्होंने बस इतना कहा था कि देश में एक वर्ग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है और ये लोग एक खास मजहब से आते हैं, जो चिंता का सबब है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश से आने वाले लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार के कामों को नजर अंदाज कर कांग्रेस को वोट किया है. उन्होंने कहा था कि एक मजहब के लोग हमारी सरकार के खिलाफ हैं, जिनकी आबादी पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से बढ़ रही है.