कैंसर की जंग से लड़ रही हिना खान ने फराह खान संग यखनी पुलाव का लुत्फ उठाया और साँझा की कुछ ऐसी बातें!

Deepa Bisht 28 Jan 2025 01:26: PM 1 Mins
कैंसर की जंग से लड़ रही हिना खान ने फराह खान संग यखनी पुलाव का लुत्फ उठाया और साँझा की कुछ ऐसी बातें!

मुंबई: कैंसर से जंग लड़ रही अभिनेत्री हिना खान को फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान ने अपने घर निमंत्रण दिया, जहां हिना ने फराह के साथ खूब गपशप की और लजीज नदरू और यखनी पुलाव का लुत्फ उठाया. सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभिनेत्री ने इस मुलाकात की झलक दिखाई है. सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “फराह खान शानदार हैं और वह पूरी तरह से दिली इंसान हैं.

Farah Khan Calls Hina Khan 'Inspiration Clad In Normalcy': You're Just  Something Else | Times Now

नदरू के साथ यखनी पुलाव बहुत स्वादिष्ट था. हिना खान ने उनके लिए खास तौर पर डिश की रेसिपी फराह खान के साथ शेयर करने वाले शेफ विकास खन्ना और विकास बरार का भी आभार जताते हुए पोस्ट में आगे लिखा, "फराह खान के साथ टेस्टी नादरू और यखनी पुलाव की इस रेसिपी को मेरे लिए खास तौर पर साझा करने के लिए धन्यवाद रणवीर और विकास. आप दोनों को प्यार. यखनी पुलाव एक कश्मीरी डिश है, जो चावल, चिकन और भारतीय मसालों के साथ बनाया जाता है.

Farah Khan hosts Hina Khan for yakhni pulao, gossip, and fun as TV actress  calls her 'all heart' in a heartfelt Instagram post

जबकि, नादरू जो कमल के तने से बनी सब्जी होती हैं, काफी पौष्टिक माना जाती है. इसमें फाइबर, विटामिन्स और आयरन के साथ पोटेशियम भी पाया जाता है. इसकी सब्जी काफी पसंद की जाती है. अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे बताया कि उन्होंने फराह खान के घर पर खूब मस्ती की. उन्होंने लिखा, “हमने खूब हंसी-मजाक किया, खूब मस्ती की, गपशप की, कुछ दिल को छू लेने वाले और दिल तोड़ने वाले जीवन के अनुभव साझा किए और अब तक की सबसे शानदार डिश खाई. मुझे अपने खूबसूरत घर में बुलाने के लिए धन्यवाद फराह खान.

Hina Khan Visits Farah Khan house for lunch shared pictures on social media  | ऑरेंज टॉप...लॉन्ग स्कर्ट, गॉर्जियस लुक में फराह के घर पहुंचीं हिना खान,  लंच में खाई ये स्पेशल डिश,

बता दें, फराह खान के घर जाने के लिए हिना खान ऑरेंज हाई नेक टॉप के साथ बर्न ऑरेंज कलर की स्कर्ट में नजर आईं. हिना ने इंस्टाग्राम पर कुल दस तस्वीरें साझा की, पहली तस्वीर में हिना और फराह एक दूसरे के साथ पोज देती नजर आईं. अन्य में वह कभी पोज देती तो कभी खाने के टेबल पर लजीज डिश का लुत्फ उठाती नजर आईं.

cancer warrior hina khan hina khan yrkkh tv actress hina khan and faraah khan hina khan interview hina khan news

Recent News