हिन्दू लड़की से 5 बार निकाह, दो बार हलाला, 25 साल बड़े मौलाना से शादी, न्यूड करके पिटाई, रूह कंपा देगी घटना

Global Bharat 12 May 2026 12:55: PM 1 Mins
हिन्दू लड़की से 5 बार निकाह, दो बार हलाला, 25 साल बड़े मौलाना से शादी, न्यूड करके पिटाई, रूह कंपा देगी घटना

गाजियाबाद : मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि करीब 13 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक युवक से पहचान हुई थी, जिसने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की. बाद में उसे उत्तर प्रदेश बुलाया गया, जहां उसके साथ धोखाधड़ी, बंधक बनाकर रखने और जबरन धार्मिक दबाव डालने जैसी घटनाएं हुईं. 

पीड़िता के मुताबिक, उसे लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए दबाव बनाया जाता था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और बाद में उसकी शादी अलग-अलग लोगों से कराई गई. 

महिला ने दावा किया कि उसे कई बार तलाक और पुनर्विवाह की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिससे उसकी जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई. उसने कहा कि इस दौरान उसे लगातार धमकियां भी मिलती रहीं, जिसके कारण वह लंबे समय तक शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी. मामले में पीड़िता ने 5 मई को उत्तर प्रदेश के अंकुर विहार थाने में शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर 13 नामजद समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है.

अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि 7 मई को इस केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. जांच टीम सोशल मीडिया चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी.

Indore woman case Forced conversion allegations Nikah halala case .Uttar Pradesh crime news Woman abuse allegations

Description of the author

Recent News