देशभर में लोकसभा चुनाव जारी है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया है. ‘क्या बीजेपी के पास बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है?’ अमित शाह ने इस सवाल का काफी दिलचस्प जवाब दिया है.
अमित शाह ने कहा कि ‘प्लान बी तभी बनाने की जरूरत है, जब प्लान ए (सफल होने) की 60% से कम संभावना हो. मुझे यकीन है कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे.'
अरविंद केजरीवाल को लेकर दिया जवाब
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर अमित शाह ने कहा कि ‘एक मतदाता के रूप में, मेरा मानना है कि वह जहां भी जाएंगे लोग शराब घोटाले को याद करेंगे. कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखेगी.’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘अगर आप मुझे वोट देंगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा’ वाले बयान पर कहा कि ‘इससे बड़ी सुप्रीम कोर्ट की कोई अवमानना नहीं हो सकती है.