कौन था राजू पाल? क्या वो भी दबंग था? अस्पताल में पोछा लगाने वाली से प्यार और शादी! पढ़ें दास्तां मोहब्बत के अंत की...

Abhishek Chaturvedi 15 Aug 2025 06:44: PM 3 Mins
कौन था राजू पाल? क्या वो भी दबंग था? अस्पताल में पोछा लगाने वाली से प्यार और शादी! पढ़ें दास्तां मोहब्बत के अंत की...

नई दिल्ली: अस्पताल में पोछा लगाने वाली पूजा और BSP के विधायक राजू पाल की धूम-धाम से शादी होती है! पूजा पाल के पिता पंचर बनाते थे! गरीब परिवार की बेटी पूजा से आख़िर उस वक्त के ताकतवर विधायक राजू पाल ने शादी क्यों की थी? 17 जनवरी साल 2005 को शादी होती है. लेकिन मोहब्बत परवान साल 2004 में चढ़ती है! दिसंबर 2004 में राजू पाल पर एक जानलेवा हमला होता है. उनकी आंत में गंभीर चोट लगी! अस्पताल में भर्ती किया जाता है...प्राइवेट अस्पताल में करीब 20 दिन तक राजू पाल भर्ती रहे, उसी दौरान पूजा पाल से निगाहें दो चार हो गई!

ये किसी को क्या पता था जिस अस्पताल में BSP के विधायक भर्ती हैं, उसी अस्पताल में पोछा मारने वाली लड़की से शादी कर लेंगे! पूजा गरीब परिवार की बेटी थी, उसको लगा कि झोली भगवान ने भर दी! वो अंजान थी कि शादी के ठीक 9 दिन बाद जो होने वाला है, वो उनकी ज़िंदगी की कहानी बदल देगा! दोनों ने प्यार की राह पर चलते हुए शादी का फैसला किया, लेकिन इस फैसले से राजू पाल का परिवार सहमत नहीं था! हालांकि दोनों तय करते हैं कि उन्हें कोई जुदा नहीं कर सकता!

पूजा से मुलाकात, फिर शादी से पहले राजू पाल को जानना ज़रूरी है आख़िर कौन था राजू पाल? और कैसे अतीक के भाई को चुनाव हराकर सनसनी फैला दी थी? राजू पाल का गांव के दबंग लड़कों से प्रभावित होता था...उसने सियासत में आने का सपना देखा! गांव में छोटा-मोटा झगड़ा होता तो राजू पाल समझौता करवाता! माता-पिता की इकलौती संतान की दुश्मनी अतीक अहमद के साथ होने लगी! विधायक बनने से पहले अतीक के गुर्गों ने दो बार हमला करवाया, लेकिन राजू पाल बच गए!

  • राजू पाल के पिता बांकेलाल प्रयागराज के करेली के रहने वाले थे.
  • राजू पाल का बचपन निडर था, जवानी में वो दुश्मनी मोल लेता!
  • राजू भी दबंग नेता बन गया! अतीक को ये बात पसंद नहीं आई!

राजू पाल कम उम्र में ही लोकप्रिय हुआ तो मायावती ने अतीक के सामने राजू पाल को खड़ा कर दिया! उपचुनाव में राजू पाल जीता, अतीक का भाई 5 हज़ार वोटों से हारा, ये बात अतीक को बहुत खटक गई. फिर क्या? जहां सहनाई सिर्फ 9 दिन पहले गूंजी थी, वहीं गोलियों की आवाज़ गूंजती है... यूपी के इलाहाबाद में 25 जनवरी साल 2005 को दर्जन भर गुर्गे, राजू को चारों तरफ से घेरा. 30 मिनट तक अतीक के गुर्गे शहर में आतंक मचाते हैं. राजू पाल को अस्पताल तक पहुंचकर गोली मारते हैं और फरार हो जाते हैं.

9 दिन पहले जो पोछा लगाने वाली लड़की दुल्हन बनी थी, वो विधवा हो गई! ये कहानी किसी को भी झकझोर सकती है! अतीक-पूजा पाल अपने प्यार और पति के कातिलों को सबक सिखाने के लिए घर से कदम आगे बढ़ाती हैं लेकिन उस वक्त मुलायम सिंह यादव की सरकार थी. अतीक खुद को शहर का राजा समझता. फिर उपचुनाव होता है. अतीक बंदूक की नोक पर अपने भाई को जीता लेता है! चुनाव के दौरान मायावती पहुंचीं. पूजा पाल के हाथ पर सिर रखा. ऐलान किया कि सरकार आई तो राजू पाल के कातिलों को सबक सिखाएंगे! पूजा विधायक बन जाती हैं.

उमेश पाल भाई थे. 2015 में राजू पाल की मां का निधन हो जाता है. पूजा अपनी सास को खुद मुखाग्नि देती हैं! हिम्मत न हारने वाली लड़की की शादी राजू पाल से होती है. राजू पाल को अतीक मार देता है. अतीक को सबक योगी सिखाते हैं. पत्नी पूजा पाल योगी की तारीफ करती हैं. सपा अतीक प्रेम में पूजा को बाहर कर देती है! अब जनता तय करे. योगी ने अतीक के साथ न्याय कर पूजा के सिंदूर का बदला चुकाया? या अखिलेश यादव ने पूजा को बाहर कर समाजवाद को परिभाषित किया?

Raju Pal Pooja Pal Raju Pal murder Atiq Ahmed

Recent News