नशे की कैद से नहीं हो रहे आज़ाद? ये टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी, छूट जाएगी लत!

Global Bharat 07 Feb 2025 08:06: PM 2 Mins
नशे की कैद से नहीं हो रहे आज़ाद? ये टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी, छूट जाएगी लत!

नई दिल्ली: नशे की लत बहुत बुरी चीज़ है. आजकल लगभग हर युवा नशे की लत में है. इन सब के चलते परिवारवालों को करीबियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. आपको याद होगा कि पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड से भी खबर आई थी कि कई सितारे नशे की लत से जूझ रहे हैं. यही नहीं कई लोगों की तबीयत भी इतनी बिगड़ी कि उन्हें 3 4 साल तक होश ही नहीं था कि वो क्या कर रहे हैं. नशे की लत ऐसी होती है जहां पर इंसान को काम-काज, घर-बार कुछ नहीं दीखता. दिखता है तो बस नशा. लेकिन ये लत आपके जीवन को धीरे धीरे खत्म कर देती है. आप बाहरी दुनिया से और अपने खुद के जीवन से एक दम काट जाते हैं. अब इस लत को कैसे छुड़ाया जाये ये आज भी बड़ा सवाल है. यहां आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप नशे की लत छुड़ा सकते हैं. ये तरीके अपना कर आप आसानी से नशे से दूर हो सकते हैं.

आत्मविश्वास: किसी भी चीज़ की लत को छोड़ने के लिए खुद पर भरोसा होना जरूरी है. जिसे हम आत्मविश्वास भी कहते हैं. अगर एक बार अपने अपने मन में ठान लिया कि आपको नशे से दूर रहना है और नशे को हाथ नहीं लगाना है तो आपको नशा छू भी नहीं पायेगा. क्योंकि आपका दिमाग और दिल उस तरफ नहीं जायेगा.

घर वालों का सपोर्ट: नशा छोड़ने में घर वालों का सपोर्ट सबसे ज्यादा जरूरी है. कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान सबसे जरूरी चीज घर का सपोर्ट होता है. अगर रिश्तेदार लगातार लत से जूझ रहे व्यक्ति को ताना देते रहेंगे तो उनका शराब या किसी भी तरह के नशे को छोड़ना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में परिवार इस बात को तय करें कि जो नशे की लत में हैं उनको सपोर्ट करें. उनकी बात समझे.

दूरी बनाएं: कोई भी नशा छोड़ने के लिए पहले उसकी मात्रा कम करें. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नशे की लत को छोड़ने के लिए धीरे धीरे उससे दूर होना पड़ता है. अपने पास लाइटर, माचिस या कोई भी नशे का सामान रखना छोड़ दें. जब भी आपका ध्यान उधर जाये तो कोशिश करें कि अपना ध्यान भटकायें. अपने आप को कहीं और बिजी करें.

दूसरे ऑप्शन तलाशें: सिगरेट या गुटखे की तलब हो तो इनकी जगह इलायची, सौंफ या फिर नट्स खा लें.

नई योजना बनाए: लत छोड़ने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आपने नशा करना शुरू क्यों किया था. आपको उस परिस्थिति से निकलने का हल मिलेगा, जिसके बाद आपका मन खुद नशे की तरफ जाना छोड़ देगा.

लाइफस्टाइल बदले: ध्यान रहे कि अपनी लाइफस्टाइल को हेल्थी रखें. सुबह उठकर योग करने की आदत डालें. जूस पीएं. फल खाएं. जब आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करेंगे तो आपको खुद हेअल्थी महसूस होने लगेगा.कोशिश करें कि दिन भर में कोई फिजिकल एक्टिविटी करें. धीरे धीरे आपका ध्यान नशे की ओर जाना छोड़ देगा.

होमेओपेथी की दवा लें: होमियोपैथी की दवा सबसे कारगर मानी जाती है क्योंकि इसमें किसी तरह का कोई साइड एफक्ट नहीं होता. नशे की लत को छोड़ने के लिए आप होमियोपैथी दवा का सहारा ले सकते हैं.

डॉक्टर से कंसल्ट: ध्यान रहे कि बीच बीच में डॉक्टर से कंसल्ट करते रहे. अगर आपको नशे की लत छोड़ने में दिक्क्त हो रही है तो तुरंत किसी डॉक्टर के पास जाये और उसे अपनी समस्या बताएं. आपको नशे की लत छोड़ने में मदद मिलेगी.

drug addiction addiction drug addictions how to stop drug addiction

Description of the author

Recent News