इजराइल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने भारत को इजराइल का मित्र बताकर अमेरिका पर कसा तंज

Global Bharat 04 Aug 2026 01:30: PM 1 Mins
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने भारत को इजराइल का मित्र बताकर अमेरिका पर कसा तंज

इजराइल के प्रधानमंत्री बेजांनिम नेतनयाहू एक पॉडकास्ट के दौरान भारत और इजराइल के मजबूत हो रहें रिश्ते पर बात करते है नेतनयाहू पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते है। पॉडकास्ट इंटरवयू में जब नेतनयाहू से वैश्र्विक संबंध बनाने पर सवाल किया तब इजराइल के प्रधानमंत्री बेजांनिम नेतनयाहू बातचीत के दौरान भारत का जिक्र करते है वह कहते है की हमें और भी गठबंधन बनाने की जरुरत है। इसलिए में भारत के साथ, अपने दोस्त नरेंद्र के साथ,जो हमारे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है, अपने रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा हूँ।

नेतनयाहू का यह बयान ऐसे समय में आ रहा है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था की अमेरिका ही इजराइल का एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी है इसलिए माना जा रहा है की नेतनयाहू अपने बयान से वाइट हाउस को संदेश दिया है। पॉडकास्ट इंटरवयू में बेजांनिम नेतनयाहू सोशल मीडीया पर भारत से उन्हें बहुत समर्थन मिलता है। नेतन्याहू ने कहा, 'आप जानते हैं, मेरा फेसबुक अकाउंट है और मुझे वहां भारत से बहुत ज्यादा समर्थन मिलता है। हो सकता है कि मुझे कई और जगहों पर भी समर्थन मिलता हो।'

बीते कुछ सालों में इजराइल-भारत के रिश्ते बहुत मजबूत हुए है इजराइली पीएम बेजांनिम नेतनयाहू और भारतीय पीएम मोदी के बीच व्यक्तिगत अच्छे संबंध है 2017,में पीएम मोदी का पहला इजराइल का दौरा था वह भारतीय पीएम इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा की, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई पहली यात्रा थी। इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल का राजकिय दौरा किया था इस यात्रा में प्रधानमंत्री बेजांनिम नेतनयाहू ने पीएम मोदी को अपना व्यकतिगत दोस्त कहा था और भारत को वैश्र्विक शक्ति बताया था। पीएम मोदी के इजराइल दौरे के दो दिन बाद, इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमले किए थे।

Benjamin Netanyahu India-Israel PM Modi Donald Trump Israel

Description of the author

Recent News