लश्कर के आतंकी का चौकाने वाला दावा अननोन गनमैन ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी

Global Bharat 04 Aug 2026 02:56: PM 1 Mins
लश्कर के आतंकी का चौकाने वाला दावा अननोन गनमैन ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी

सोशल मीडीया में एक वीडीयो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव भाषण के दौरान यह दावा करता है पिछलें कुछ सालों में भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर 30 से ज्यादा आतंकियों को मार दिया वीडीयो में दिख रहा लश्कर ऑपरेटिव रिजवान हानिफ भाषण देता नजर आ रहे है। वह यह भी दावा करता हे की पाकिस्तान आए दिन भारत के खिलाफ साजिश करता है, लेकिन अधिकतर बार वह फेल हो जाता है।

लश्कर ऑपरेटिव रिजवान हानिफ वीडीयो में भाषण देता हुआ कहता है कि पिछलें कुछ सालों में भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर 30 से ज्यादा आतंकियों को मार दिया। हिंदूस्तान की खुफिया एजेंसी ने अपने एजेंट भेजे है। हमारा जुर्म सिर्फ ये है की हम ला इलल्लाहा को मानते है, हम राम और घनश्याम को नहीं मानते है।

अपने भाषण में लश्कर ऑपरेटिव ‘अननोन गनमैन’ का भी जिक्र करता है वह कहता है की भारतीय एजेंटस ने पेशावर,रावलपिंडी,कराची,रावलकोट और मुज्जफराबाद में कईं लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित लोगों की हत्या हुई है। बीते कुछ समय में लश्कर-ए-तैयबा के कईं आतंकीयो को रियाज अहमद,ख्वाजा शहिद,जसूर मिस्त्त्री और अबू सैफूल्लहा खालिद के नाम शामिल है जिनकी हत्या अननोन गनमैन द्वारा किया गया है।

पाकिस्तान ने लगातार दावा किया है की लश्कर-ए-तैयबा संगठन गैरकानूनी है और खत्म हो चुका है, लेकिन इस वीडीयो ने दिखा दिया की पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा अभी भी सक्रिय है।

Lashkar-e-taliba Pakistan Rizwan Hanif Unknown Gunmen

Description of the author

Recent News