चेन्नई: तमिलनाडु के विपक्षी दल डीएमके के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया. इस दौरान उनके चेन्नई स्थित आवास से एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उनकी पत्नी किरुथिगा उदयनिधि पुलिस अधिकारियों से कहती नजर आ रही हैं- ''वो टॉयलेट में हैं. कृपया थोड़ा समय दीजिए.''
Tamil Nadu Opposition Leader Udhayanidhi Stalin leaked urine and feces in his pants seeing police at his house to arrest him for verbal sexual abuse Out of fear Ma Subramanian urged police to give him time to refresh before being taken away. pic.twitter.com/DOKNN6FGDB
— Aghniii (@Aghniii22) August 4, 2026
वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी उदयनिधि से मिलने के लिए घर के अंदर इंतजार कर रहे हैं. किरुथिगा, जो तमिल सिनेमा की फिल्ममेकर और राइटर हैं, पुलिस से अनुरोध करती हैं कि उनके पति अभी तैयार हो रहे हैं. मौके पर मौजूद तमिलनाडु के मंत्री एमए सुब्रमण्यम भी पुलिस से थोड़ा और समय मांगते दिखे. उन्होंने कहा कि कुछ मिनट की देरी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और भीड़ बढ़ने का खतरा हो सकता है.
पुलिस अधिकारी जवाब देते हैं कि वे काफी देर से इंतजार कर रहे हैं और कानून का पालन करते हुए अपना काम कर रहे हैं. सुब्रमण्यम ने फिर अनुरोध किया कि उदयनिधि को बाथरूम से निकलने दें और एडवोकेट भी आ जाएंगे. पुलिस ने हालांकि और इंतजार करने से इनकार कर दिया.
यह कार्रवाई उदयनिधि स्टालिन के उस विवादित बयान के बाद हुई, जो उन्होंने 3 अगस्त को कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में डीएमके के प्रदर्शन के दौरान दिया था. भीड़ द्वारा अभिनेत्री तृषा का नाम बार-बार लिए जाने पर उन्होंने डबल मीनिंग वाली टिप्पणी की थी, जिस पर राजनीतिक बवाल मच गया.
तमिलनाडु पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के साथ तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि टिप्पणी से महिला की गरिमा का अपमान हुआ.
इस मामले ने राज्य की राजनीति को और गर्मा दिया है. सत्ताधारी टीवीके और भाजपा ने उदयनिधि पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है, जबकि डीएमके इसे कावेरी मुद्दे से ध्यान भटकाने की साजिश बता रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है.