रुस ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक युक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइलों और ड्रोन से हमसा किया है। जिससे शहर के कई बडे इलाकों के शती पहुंचाई अधिकारियों ने अभी तक नौं लोगों की मौत और 22 लोगों के घायल होने की पुष्टी की है। कीव के मेयर विताली क्लिचको सोलोमियांस्की जिले में पांच मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत और 10 लोग घायल हुए।
शुक्रवार के हमले से दो दिन पहले रुस ने ब्लैस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से युक्रेन के कईं इलाकों को निशाना बनाया था उस हमले में 10 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की आशंका जताई। युक्रेन पर हो रहें हमले के दौरान रुस की एक मिसाइल पोलैंड के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है। रुसी Kh-101 क्रूज मिसाइल के पोलैंड हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर किसी के घायल होने की आशंका नहीं है।
युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की हमले के बाद मदद के लिए अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का रुस कर रहें है उन्होनें बीते कुछ समय से एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली की मांग की है। शुक्रवार रात को युक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच अहम बातचीत हुई है। जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली बैठक को "सकारात्मक और उपयोगी" बताया।