कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके ने छात्रों से अपील की, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों से फिट रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी चलने वाली है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लगातार 9 दिनों से अनशन पर हैं। उनके साथ कुछ छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता भी अनशन पर उनका साथ दे रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी, नीट पेपर लीक होने के बाद से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना प्रदर्शन जारी रखा है।
इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छात्रों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह लड़ाई लंबी चलने वाली है, इसलिए उन्हें फिट रहने की जरूरत है। अभिजीत दिपके केवल सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन करते हैं। वह छात्रों और अन्य लोगों से भूख हड़ताल न करने की अपील कर रहे हैं।
एक इंटरव्यू में दिपके ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें परवाह होती, तो 20 बच्चों की जान नहीं जाती और एक मौत या पेपर लीक के बाद ही इस्तीफा आ जाता। वह आगे कहते हैं कि सोनम वांगचुक को अनशन करने का अनुभव है। वह बहुत बड़ा काम कर रहे हैं, लेकिन अगर सभी लोग भूख हड़ताल करेंगे, तो प्रोटेस्ट मैनेज कौन करेगा।
कुछ दिनों पहले ही सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों से एक दिन का अनशन रखने की अपील की थी और दुख जताया था कि जंतर-मंतर पर लोग ठूंस-ठूंसकर खा रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक के बाद 6 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सक्रिय प्रदर्शन जारी रखा है।