कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दाहिया का सोमवार को एक वीडीयो सोशल मीडीया पर वायरल हो रहा है जिसमें विजेता दाहिया प्रदर्शन के दौरान मॉल में बर्गर खाते हुए नजर आ रहे थे उस ही समय जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कारवाई कर रही थी. इस वीडीयो के वायरल होते ही प्रदर्शनकारियों ने विजेता दाहिया की जमकर आलोचना की और कई तरह के सवाल उठाए गए है.
सोशल मीडीया में वायरल वीडीयो में विजेता दाहिया बर्गर ऑउटलेट के पास नजर आए एक लड़का उनसे सवाल पूछता है ‘जब हम प्रदर्शन कर रहे थे, तब आप बर्गर खा रहे थे? ‘वीडीयो कहा लिया गया इसकी पुष्टी नही हुई है.
विजेता दाहिया ने विवाद बढने के बाद इंस्टाग्राम में एक वीडीयो जारी किया जिसमे वह सफाई देते नजर आ रहे है वह कहते है की ‘बर्गर खाना इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना दिया गया? कोई इंसान बर्गर क्यों खाता है, जब उसे भूख लगती है वह वीडीयो में आगे कहते है की ई मुझे आंदोलन में शामिल होने के पैसे नहीं देता. मुझे किसी ने इस जॉब के लिए चुना नहीं है. मैं देश के लिए यह सब कर रहा हूं. हां, मैं बर्गर खाऊंगा.’ इस वीडीयो के बाद विवाद और भी बढ गया.
मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट जारी करके विजेता दाहिया को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता पद और सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है.