संसद में शुक्रवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला यह प्रदर्शन राम मंदिर चढावा चोरी को लेकर था।विपक्ष ने इस प्रदर्शन के स्किट के रुप में किया निर्दलिय सांसद पप्पू यादव भगवा कपडे पहने हुए फूलों से सजी हुई दान पेटी के पास बैठे नजर आते है। निर्दलिय सांसद पप्पू यादव समेत अन्य सांसदो ने भी नाटक में भाग लिया जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद थे।
इस नाटक में सांसद पप्पू यादव पुजारी बने हुए थे और राहुल गांझी समेत मौजूदा सांसद बारी-बारी से आकर सजी हुई दान पेटी में चढावा चढा रहें थें और दान में गड़बड़ी दिखाने के लिए पप्पू यादव चढावा अपनी जेब में डाल रहे थे। प्रदर्शन के बीच 'अमित शाह इस्तीफा दो', 'अमित शाह सदन में आओ' और 'चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़' जैसे नारें लगाए गए।
यह विरोध प्रदर्शन राम मंदिर में हुई चोरी, 20 जुलाई को छात्रों पर हुई पुलिस की कारवाई और गृह मंत्री अमित शाह की सदन से गैरमौजूदगी के खिलाफ था। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन में इंडिया ब्लॉक के अवधेश प्रसाद, प्रियंका गांधी वाड्रा, धर्मेंद्र यादव और झारखंड मुक्ति मोर्चा के महुआ माजी शामिल थे।
इस पूरे मामले पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है वह विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहते हा की ‘राम और भगवा का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं’।