प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में 5,640 करोड़ रूपये की लागत से बने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर बना एयरपोर्ट 60 लाख यात्रियों को सुविधा दे गा। अत्याधुनिक ग्रीनफ़ील्ड डिजाइन से बना एयरपोर्ट हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। एयरपोर्ट को आंध्र प्रदेश के स्थानिय अराकू वैली, फ़्लाइंग फ़िश और चुट्टिलु कॉटेज कला से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी ने 18 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी एयरपोर्ट के साथ आंध्र प्रदेश को रोड़ कनेक्टिविटी की भी सौगात दी । जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहते है की देश में जब एयरपोर्ट बनते थे तो एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर रखे जाते थे, लेकिन उनकी सरकार ने इस परंपरा को बदला ‘हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा. हमने पंजाब में संत रविदास जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा और केंद्र की NDA सरकार ने ये निर्णय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा।‘
प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश कि पहली सेमीकंडक्टर यूनीट का भी लोकार्पण करेंगे और अपने इस आंध्र प्रदेश दौरे में वह ब्लू इकॉनमी को मजबूत बनाने करने पे भी काम करेंगे और विशाखापट्नम से कृष्णापट्नम तक आदुनिक बंदरगाहों बनाने का आश्वासन दिया।