ओडिशा के पुरी में आयोजित वार्षिक रथ यात्रा में भारी भीड़ होने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति आई सामने है. 16 जुलाई 2026 से पुरी में नवदिवसीय रथ यात्रा आयोजित है, जिसे देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं. भगदड़ जैसे हालात बड़ा डांडा में भगवान जगन्नाथ की पहंडी रस्म खत्म होने के बाद बने, जब श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और इसी बीच 40-50 महिला-पुरुष एक-दूसरे के ऊपर गिर गए. जिसके कारण कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और कई गंभीर रूप से घायल पाए गए.
यह घटना अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर हुई. समय से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में एक बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की गई है. तेज बारिश और भारी भीड़ के कारण कई लोग भगदड़ में दम घुटने के कारण घायल हुए हैं. 200 घायलों को पुरी के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती किया गया है.
पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने का काम किया, जिससे स्थिति सामान्य रहे. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए.
हर साल नौ दिन तक चलने वाली रथ यात्रा में देशभर से 10 लाख से 15 लाख श्रद्धालु पुरी आते हैं. भगवान जगन्नाथ को समर्पित यह पर्व ओडिशा में हर साल हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है.