‘पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं, अब आप उन पर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं ‘राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला हमला

Global Bharat 31 Jul 2026 01:54: PM 1 Mins
‘पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं, अब आप उन पर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं ‘राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला हमला

 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार रात को प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते है। राहुल गांधी एक्स के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर जेन-जी (Gen-Z) के साथ संभलकर चलने की बात कही यह ट्विट प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडीयो संदेश के ठीक बाद आता है।

सोशल मीडीया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी लिखते है पीएम मोदी और अमित शाह - आप जेन-जी (Gen Z) को डराकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप उन पर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स हटा रहे हैं।' अपने पोस्ट से राहुल गांधी छात्र प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर हो रहीं कारवाई पर आपत्ती जताते है। वह सरकार पर छात्रों को धमकानें, एफआईआर दर्ज करने और सोशल मीडीया हटाने का आरोप लगाते है।

प्रधानमंत्री मोदी  इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडीयो संदेश में केंद्र और राज्यों में हो रहे पेपर लीक की समस्या को बड़ी चुनौती बताया उन्होनें अपने संदेश में  शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाना  को बेहद जरुरी बताया। प्रधानमंत्री मोदी  ने संदेश में यह भी कहा 'हम पेपर लीक करने वाले गिरोहों, पेपर लीक माफिया और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे’। वह जानकारी देते है की परीक्षा पर्णाली को मजबूत करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया।

हाल ही में, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की साथ में सीजेपी नेता अभिजीत दिपके भी गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते है।

Rahul Gandhi PM Modi Amit Shah Gen Z Student Protest

Description of the author

Recent News