भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफे की अटकलों के बीच एक्स पर एक वीडीयो शेयर किया जिसमें वह पीएम मोदी से नाराजगी जाहिर करते है। एक्स अकाउंट से साझा वीडीयो में शहजाद पूनावाला कहते है फ्रेंड्स, मैं पीएम मोदी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं। 12 साल हो गए और वो पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। उनको ठीक से डिक्टेटर बनना नहीं आ रहा। 12 साल हो चुके हैं वो डिक्टेटर बनने के बदले कल रात को वीडियो जारी करते हैं। और जिन बच्चों ने गाली दी है उनको और उनकी माता जी को, उस पर वो कहते हैं कि शरारती बच्चे हैं, उनको मैं माफ करता हूं। समाज से कहते हैं और पुलिस से कहते हैं कि माफ कर दीजिए।
अपने वीडीयो संदेश में पूनावाला राहुल गांधी और गांधी परिवार पर निशाना साधते है वह पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहते है की असली डिक्टेटरशिप क्या होती है राहुल गांधी से सिखिए राहुल गांधी का अपमान करने पर केरलम् में तीन इंस्टाग्राम यूजर्स पर एफआईआर दर्ज की गई। शांतिपूर्णप्रो टेस्टर के खिलाफ आपकी सरकार ने केस हटा दिए कॉकरोच जनता पार्टी के केस हटा दिए, वहीं केरलम् में पांच हजार लोगों पर केस हो गए।
शहजाद पूनावाला वीडीयो में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरु पर तंज कसा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया। वीडीयो के अंत में शहजाद पूनावाला पीएम मोदी के डिक्टेटर ना बनने पर दुख जताते है।
इस वीडीयो के जरिए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला मजाकीया अंदाज में पीएम मोदी को डिक्टेटर बुलाने वालों पर निशाना साधते है।