E20 पर विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने किया तहसीन पूनावाला को हाउस अरेस्ट

Global Bharat 01 Aug 2026 03:30: PM 1 Mins
E20 पर विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने किया तहसीन पूनावाला को हाउस अरेस्ट

सोशल एक्टिविस्ट और कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला E20 पेट्रोल के विरोध में गांधी स्मृति तक पैदल मार्च निकालने वाले थे। वह मौन रहकर E20 पेट्रोल के खिलाफ प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे। शनिवार को तहसीन पूनावाला ने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो साझा करके यह दावा किया कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें बेवजह ही ग्रेटर कैलाश स्थित अपने घर में हाउस अरेस्ट किया गया है।

एक्स पर साझा वीडियो में तहसीन पूनावाला अपने आवास पर एक पुलिस अधिकारी से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वह पुलिस अधिकारी से कहते हैं कि आजादी दिवस से 15 दिन पहले ही उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। पूनावाला ने सरकार की E20 पॉलिसी के विरोध में मौन और भूख हड़ताल का ऐलान किया था।

केंद्र सरकार की E20 नीति पर सोशल मीडिया में कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और E20 पॉलिसी पर सरकार की आलोचना की है। लोगों ने यह दावा किया है कि E20 पेट्रोल के कारण उनकी गाड़ी का एवरेज कम हुआ है। राजनीतिक दलों ने भी E20 पॉलिसी पर सरकार को घेरा है। E20 पेट्रोल में 80% पेट्रोल और 20% एथेनॉल मौजूद होता है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल की आलोचनाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हुए परीक्षणों में यह प्रमाणित नहीं हुआ है कि E20 पेट्रोल की वजह से गाड़ी के प्रदर्शन पर कोई असर पड़ा हो।

Tehseen Poonawalla House Arrest Delhi Police E20 Nitin Gadkari Protest

Description of the author

Recent News