तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय के इस कदम ने सभी का दिल जीत लिया

Global Bharat 26 Jun 2026 03:03: PM 1 Mins
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लोकप्रिय अभिनेता थलापति विजय के इस कदम ने सभी का दिल जीत लिया

Cm Vijay Travel In Bus : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने 300 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने आम जनता के बीच बस में सफर भी किया। यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात बस के कंडक्टर से हुई। मुख्यमंत्री विजय ने कंडक्टर से लंबी बातचीत की और उससे अपना टिकट काटने को कहा। यह सुनकर कंडक्टर थोड़ा हिचकिचाया और बोला, "सर, आप मुख्यमंत्री हैं।" इस पर विजय ने मुस्कुराते हुए पूछा, "तो क्या मुख्यमंत्री बस का टिकट नहीं ले सकता?" इसके बाद उन्होंने कंडक्टर को नियमों का पालन करने और सभी यात्रियों के साथ समान व्यवहार करने की बात समझाई।

देखें वीडियो

https://x.com/i/status/2070088096218272188

आगे चलकर विजय ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कंडक्टर को अपने बगल वाली सीट पर बैठाया, उसकी पीठ थपथपाई और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके अलावा उन्होंने बस में मौजूद अन्य यात्रियों से भी बातचीत की ।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स मुख्यमंत्री विजय के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स उन्हें रियल लाइफ नायक भी बता रहे हैं। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री विजय का यह कदम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है, जिससे यह दर्शाया जा सके कि वे जमीन से जुड़कर और आम लोगों के बीच रहकर काम करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय को जीत मिली थी। वे तमिल सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं।

Description of the author

Recent News