नेताजी का अपमान करने पर भाजपा सांसद से वापस लिया गया बंग विभूषण सम्मान

Global Bharat 13 Aug 2026 06:50: PM 1 Mins
नेताजी का अपमान करने पर भाजपा सांसद से वापस लिया गया बंग विभूषण सम्मान

भाजपा राज्यसभा सांसद नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर अपमानजनक टिप्पणी देने पर पश्र्चिम बंगाल सरकार बेहद सख्त नजर आई। गुरुवार को राज्य सरकार ने भाजपा राज्यसभा सांसद अनंत महाराज का बंग विभूषण सम्मान वापस ले लिया है। भाजपा सांसद अनंत महाराज को इस साल फरवरी में पूर्व मुख्यमंत्री ममका बनर्जी द्वारा बंग विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।

भाजपा सांसद अनंत महाराज ने नेताजी को लेकर विवादित बयान दिया था उन्होनें नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज के योगदान को खारिज करते हुए कहा “क्या नेताजी के पिता के पास कोई सत्ता थी? या वो खुद आजाद हिंद फौज बना रहे थे? वो सभी असल में ब्रिटिश सेना के भारतीय सैनिक थे।“ वह दावा करते है की जर्मनी के बंदी ब्रिटिश भारतीय सैनिकों को नेताजी को सौंपा गया था। वह आगे अपने बयान में ब्रिटिश शासन की तारिफ करते है।

नेताजी पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद पश्र्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त रूख अपनाया मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साइबर सेल को कारवाई के निर्देश दिए है और सोशल मीडीया पर नेताजी के खिलाफ झूठ फैलाने वालों पर कानूनी कारवाई के निर्देश दिए है।

भाजपा राज्यसभा सांसद अनंत महाराज से बंग विभूषण सम्मान वापस लेकर पश्र्चिम बंगाल सरकार ने सपष्ट किया है की नेताजी पर अपमानजनक और विवादित टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संदेश दिया है की राज्य की कानून व्यवस्था सभी नागरिकों के लिए एक समान है।

Suvendu Adhikari BJP MP West Bengal West Bengal CM Ananta Maharaja Controversial statement

Description of the author

Recent News