विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा को अनश्र्चितकाल के लिए कर दिया स्थगित

Global Bharat 13 Aug 2026 01:41: PM 1 Mins
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा को अनश्र्चितकाल के लिए कर दिया स्थगित

सदन में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मौजूदगी में लोकसभा अनश्र्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। गुरूवार को लोकसभा में वंदे मातरम गायन के बाद स्पीकर ओम बीरला ने घोषणा की लोकसभा की कार्यवाही अनश्र्चितकाल के लिए स्थगित की जा रहीं है।

लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने सदन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। विपक्ष ने मॉनसून सत्र की शुरूआत से नीट पेपर लीक, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्यवाही और राम मंदिर चंदा चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सदन के परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं विपक्ष के बढतें हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाता था।

21 जुलाई को शुरू हुआ मॉनसून सत्र में विपक्ष के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद भी बुधवार को केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पारित किया गया और एनसीडीसी संशोधन विधेयक को पारित किया गया। संसद के इस सत्र में लगभग 19 विधेयकों को पारित किया गया, जिनमें से 7 विधेयकों को बिना चर्चा के पारित किया गया। इस सत्र में 18 दिनों में से 15 घंटे लोकसभा का कार्यकाल चला।

वहीं राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लीकार्जून खडगे ने दावा किया की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में उनके कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण (पवित्र करने की) की रस्म की गई थी। कांग्रेस नेता मल्लीकार्जून खडगे ने कहा की शुद्धिकरण के पीछे भाजपा का हाथ है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सदन में आरोपों का जवाब देते हुए कहा ऐसी हरकतों का समर्थन नहीं करती और इस मामले के पीछे कौन है इसकी जांच होनी चाहिए।

PM Modi Vande Matarm Lok Sabha Parliament Monsoon Session Adjourned

Description of the author

Recent News