आरजी कार रेप केस मामले हुई बड़ी कारवाई, टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष की हुई गिरफ्तारी

Global Bharat 13 Aug 2026 04:04: PM 1 Mins
आरजी कार रेप केस मामले हुई बड़ी कारवाई, टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष की हुई गिरफ्तारी

आरजी कार रेप केस मामले में पुलिस ने सख्त कारवाई की है पीड़िता अभ्या के पिता ने हाल ही में इस मामलें की खरदह थाने में शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद पुलिस ने मामलें की जांच शुरू की। शिकायत में पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष का नाम आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच और सक्रिय की।

गुरूवार को पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया उनपर अभ्या के अंतिम संस्कार के दौरान हुई गड़बड़ियों और अभ्या के दुसरे पोस्टमार्टम को रोकने का आरोप है। दरसल, पीड़िता अभ्या के पिता ने नई शिकायत में आरोप लगाया की अभ्या के पनीहाटी में अंतिम संस्कार को लेकर कई गड़बड़िया थी और पीड़िता के शव का ज्लदीबाजी में अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने कहा की अभ्या के अंतिम संस्कार के आरोपों की जांच अलग से की जाएगी।

अभ्या के पिता ने यह भी आरोप लगाया की टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष ने अभ्या के दुसरे पोस्टमार्टम को रोकने का प्रयास किया था। चार्जशीट में अभ्या के अंतिम संस्कार में हुई गड़बड़ियों कगा जिक्र है अभ्या का शव नगरपालिता के चेयरमेन सोमनाथ डे की अगुवाई में ले जाया गया था। पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष को पुलिस ने चुनाव के बाद हिंसा और लॉटरी से जुड़े मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

RG Kar Medical college Ratna Debnath West Bengal Politics West Bengal Rape Case

Description of the author

Recent News