प्रज्वल रेवन्ना के जेल में मिले फोन में 90 पोर्न वीडियो, एफआईआर दर्ज, जेल अधिकारी सस्पेंड

Global Bharat 13 Aug 2026 11:26: AM 1 Mins
प्रज्वल रेवन्ना के जेल में मिले फोन में 90 पोर्न वीडियो, एफआईआर दर्ज, जेल अधिकारी सस्पेंड

नई दिल्ली : बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास से मोबाइल फोन मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की छापेमारी के दौरान जेल में रेवन्ना के पास से फोन बरामद किया गया. जांच में फोन से करीब 90 पोर्न वीडियो मिलने की बात सामने आई है. अब जब्त मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है.

जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों और दूसरे डिजिटल डेटा की पड़ताल कर रहे हैं. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फोन जेल तक कैसे पहुंचा और इसमें मौजूद सामग्री का रेवन्ना से जुड़े आपराधिक मामलों से कोई संबंध है या नहीं. फोन मिलने के बाद पुलिस ने नया FIR भी दर्ज किया है. जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है.

प्रज्वल रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं. वह महिलाओं से रेप के मामले में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, इससे पहले उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप सामने आ चुके हैं. रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय महिला ने अप्रैल 2024 में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी गई.

18 जुलाई 2025 को अदालत में सुनवाई पूरी होने के बाद रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने समेत कई धाराओं में आरोप तय हुए. 1 अगस्त 2025 को विशेष अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया और 2 अगस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई. अदालत ने 11.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसमें से 11.25 लाख रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया गया.

पिछले साल रेवन्ना के सोशल मीडिया से 2 हजार से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आने की बात भी सामने आई थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद JD(S) ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था.

Prajwal Revanna Prajwal Revanna Jail 90 Porn Videos CCB Investigation Bengaluru Central Jail

Description of the author

Recent News