शामली होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! छोटे केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिलीं लड़कियां, 7 गिरफ्तार

Amanat Ansari 13 Aug 2026 05:26: PM 1 Mins
शामली होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! छोटे केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिलीं लड़कियां, 7 गिरफ्तार

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कोतवाली पुलिस ने शहर के बीचोंबीच कनिका कॉम्प्लेक्स में स्थित होटल पर छापा मारा. सीओ जितेंद्र यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में होटल के रिसेप्शनिस्ट समेत चार पुरुष और तीन महिलाओं को अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

होटल मालिक विपिन बंसल फरार हो गया है. पुलिस के अनुसार, होटल में छोटे-छोटे केबिन बने थे. छापेमारी के दौरान लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं. पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, 3,435 रुपये नकद, दो रजिस्टर और क्यूआर कोड मशीनें बरामद की हैं.

मामला मंगलवार रात की सूचना पर आधारित था. पुलिस ने पहले ग्राहक बनकर जानकारी जुटाई, फिर छापा मारा. आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. कुछ आरोपी पिछले दरवाजे से फरार हो गए, उनकी तलाश जारी है. होटल मालिक को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

Shamli Sex racket Hotel sex racket UP news

Recent News