नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में भारी बवाल, कांग्रेस के 5 सदस्यों का रैन कोट गैंग ने किया अपहरण!

Amanat Ansari 14 Aug 2025 06:49: PM 1 Mins
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में भारी बवाल, कांग्रेस के 5 सदस्यों का रैन कोट गैंग ने किया अपहरण!

नई दिल्ली: नैनिताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव से पहले जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके पांच सदस्यों का किसी ''रैनकोट'' गैंग ने अपहरण कर लिया है. जानकारी मिली है कि बीजेपी के 12 और कांग्रेस के 10 सदस्य वोट डाल चुके थे. उसी दौरान भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान गोली भी चलने की बात बताई गई.

दावा किया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य और विधायक सुमित हृदेश समेत पांच सदस्यों को पुलिस के सामने से उठा लिया गया. घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इसके बाद कांग्रेस नेता हाईकोर्ट पहुंचे हैं.

कांग्रेस ने सीधा आरोप बीजेपी पर लगाया है और दावा किया है कि ''रेनकोट'' गैंग ने पुलिस की मौजूदगी में इन सदस्यों का अपहरण कर लिया. यह घटना तब हुई, जब ये सदस्य वोटिंग के लिए जा रहे थे.  कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है.

Political News Nainital District Panchayat elections Congress BJP

Recent News