कोलकाता : पश्चिम बंगाल में ईद और कुर्बानी को लेकर सियासत तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने गाय की कुर्बानी और सड़क पर नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है.
हुमायूं कबीर ने कहा कि कई वर्षों से गाय की कुर्बानी होती आ रही है. बकरे, गाय और जिनकी भी कुर्बानी होती है, उसकी कुर्बानी आगे भी होगी. गाय की भी कुर्बानी दी जाएगी. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार खुद बीफ का विदेशों में एक्सपोर्ट करती है, इसलिए इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
विधायक ने ईद के मौके पर सड़क पर नमाज पढ़ने के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हर साल ईद पर सड़क पर नमाज अदा की जाती रही है और इस बार भी होगी.
अगर प्रशासन सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं देता है तो मुसलमानों को पर्याप्त मैदान या वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जानी चाहिए. हुमायूं कबीर के इस बयान के बाद बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. विपक्ष इसे तुष्टिकरण की राजनीति बता रहा है, जबकि टीएमसी नेताओं का कहना है कि धार्मिक परंपराओं और लोगों की आस्था का सम्मान होना चाहिए.