पत्नी का निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, बिहार के कटिहार में पति गिरफ्तार

Amanat Ansari 13 Jun 2026 02:37: PM 1 Mins
पत्नी का निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, बिहार के कटिहार में पति गिरफ्तार

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पत्नी पर व्यभिचार का शक करने के बाद पति ने उसकी निजी और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दयानंद कुमार के रूप में हुई है. उसने 2023 में शादी की थी.

पुलिस के अनुसार, दयानंद अपनी पत्नी पर लगातार संदेह करता था. यहां तक कि जब वह मायके जाती थी तब भी उसकी गतिविधियों पर शक करता था. गुस्से में उसने पत्नी की प्राइवेट फोटो और वीडियो ऑनलाइन वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की.

पत्नी ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी कई महीनों तक फरार था, लेकिन पुलिस की छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद दयानंद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने कहा, ''वह किसी के साथ चली गई थी. मैं गुस्से में आकर यह सब कर बैठा. यह मेरी गलती है.''

साइबर डीएसपी आशिफ आलम ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है, जिसमें पत्नी की निजी तस्वीरें और वीडियो मिले हैं.

फोरेंसिक जांच कराई जा रही है कि सामग्री और कहां-कहां शेयर की गई थी. पुलिस ने इसे गंभीर साइबर अपराध बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए ऐसे घृणित काम करने वालों की सख्त सजा होगी. आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा.

Katihar cyber crime Bihar husband arrest private photos leak private video

Recent News