विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. वहीं जब काउंसलर ने महिला की बातों को सुना तो वह भी आश्यर्यचकित रहे गए, लेकिन महिला अपनी बातों पर अड़ी रही. ऐसा लग रहा था उसे किसी बात की पेरशानी नहीं है, उल्टे वह अपनी हरकत से बहुत खुश है. वहीं परेशान पति न महिला को छोड़ पा रहा है न ही उसे साथ में रखना चाह रहा है. पति ने दावा किया उसकी पत्नी दिन-रात फोन से बात करती रहती है और पूछने पर दो टूक जवाब देती है.
एक दिन जब पति ने गुस्से में महिला से पूछा कि इतनी-इतनी देर तक किससे बात करती रहती हो तो, उसने कहा मेरे 6 बॉयफ्रेंड हैं, सभी से बात करने में देरी हो जा रही है. सभी को थोडा-थोड़ा टाइम देना पड़ता है, इसलिए अधिक समय लग जाता है. आपको परेशानी है तो आप मुझसे अलग हो सकते हैं. इतनी बातों को सुनकर पति के पैरों तलों से जमीन खिसक जाती है. फिर भी वह कुछ नहीं कहता है और परामर्श केंद्र पर पहुंचकर सुलह कराने की बात कहता है. लेकिन काउंसर भी समझ नहीं पा रहे हैं कि मामले को कैसे निपटा जाए, क्योंकि पत्नी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि विदिशा जिले के एक गांव निवासी पीड़ित पति ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने आरोप लगाया है कि जब से उसकी पत्नी आई है, पूरे दिन मोबाइल से चिपकी रहती है और रात को भी दो बजे तक व्हाट्सएप और मैसेज के माध्यम से चैट करती रहती है. सुबह 10-11 बजे तक सोकर उठती है और कोई काम किए बिना दोबारा मोबाइल में बात करने लग जाती है.
इतना ही नहीं घर में भी मनमाने तरीके से रहती है. जींस, टी शर्ट और शॉर्ट्स पहनती है. परेशान होकर जब उसने एक दिन उससे सवाल किया कि इतनी-इतनी देर तक कहा बिजी रहती हो तो उसने कहा उसके 6 बॉयफ्रेंड हैं. सभी से वह एक-एक कर बात करती है. इसलिए समय ज्यादा लग जाता है. पत्नी की बातों को सुनकर उसे गुस्सा तो जरूर आता है, लेकिन वह उसे कुछ नहीं कहता है और बिना कुछ बोले ही काम पर चला जाता है.
वहीं वापस आने पर पत्नी उससे कहती है उगर उसे कोई दिक्कत है तो वह उसे छोड़ सकता है, लेकिन वह अपने किसी भी बॉयफ्रेंड को नहीं छोड़ेगी. फिर पति परामर्श केंद्र में पहुंचाना ही जरूरी समझते हैं और फरियाद लेकर परामर्श केंद्र के काउंसलर के पास पहुंच जाते हैं. उधर काउंसलर ने जब महिला से पूछा कि वह क्या चाहती है तो महिला वहां भी कहती है छह प्रेमियों से बात करने में समय लग जाता है, इसलिए पति को समय नहीं दे पाती हूं. इस दौरान पति को छोड़ने की बात भी महिला एक बार फिर से दोहराती है.