घर से बाहर रहता था पति, पत्नी को गैर मर्द से हुआ प्यार, फिर एक दिन पति ने ही करा दी पत्नी की शादी

Amanat Ansari 26 Mar 2025 08:23: PM 1 Mins
घर से बाहर रहता था पति, पत्नी को गैर मर्द से हुआ प्यार, फिर एक दिन पति ने ही करा दी पत्नी की शादी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पति ने न सिर्फ पत्नी की उसके प्रेमी से दूसरी शादी कराई, बल्कि 2 बच्चों के अकेले भरण-पोषण का जिम्मा भी संभाला. घटना धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बबलू नाम के युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराकर विदा किया.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बबलू की शादी 2017 में गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के भूलनचक गांव निवासी तौली राम की बेटी राधिका से हुई थी. दोनों खुशी-खुशी जीवनयापन भी कर रहे थे. इस दौरान उनके दो बच्चे हुए. जानकारी मिली है कि रोजगार को लेकर बबलू घर से बाहर रहते थे. इसी बीच उसकी पत्नी को एक लड़के से प्यार हो गया. इस बात की जानकारी जब बबलू को लगी तो वह विरोध जताना शुरू कर दिया, लेकिन महिला नहीं मानी. एक दिन वह घर से भाग भी गई थी.

आजीज होकर बबलू ने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराने की ठानी और पत्नी को लेकर धनघटा तहसील पहुंचकर शपथ पत्र पर साइन करवाया. फिर एक स्थानीय मंदिर में लेजाकर दोनों की शादी करवा दी. उसने खुश होकर पत्नी राधिका को नई जिंदगी शुरू करने के लिए कहा है. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. सबके सामने राधिका के प्रेमी ने उसकी मांग भरी.

दोनों ने एक दूसरे को माला भी पहनाई. फिर राधिका ने प्रेमी के पैर छुए. हालांकि इस दौरान वह रो भी रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने बबलू का साथ दिया. वहीं पंडित ने मंत्रोच्चार कर दोनों के फेरे करवाए. बबलू ने कहा कि मैंने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ फोन पर बात करते पकड़ लिया था. उन्होंने कहा कि एक दिन मेरी पत्नी घर छोड़कर भाग गई थी और चार दिन बाद लौटी.

बबलू ने कहा कि मैंने मामले की शिकायत पुलिस थाने में भी की थी और पत्नी को लेकर थाने में मामला सुलझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन राधिका नहीं मानी वह अपनी प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही, जिसके बाद मजबूरी उसकी शादी उसके प्रेमी से करानी पड़ी. उन्होंने कहा कि हमारे दो बच्चे हैं, जिसे मैं अकेले पालूंगा. उसपर पत्नी अधिकार नहीं दिखाएगी.

uttar pradesh sant kabirnagar man get his wife married boy friend

Recent News