गैर की बाहों में पत्नी को देखकर पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी उठाई और फिर...

Amanat Ansari 31 Jul 2025 04:48: PM 1 Mins
गैर की बाहों में पत्नी को देखकर पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी उठाई और फिर...

पटना: बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पूरी घटना पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के झखरा गांव की बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के खेदलपुरा निवासी के रूप में हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि मृतक महिला मालती देवी की शादी सुबोध माझी से करीब सात साल पहले हुई थी. दंपति का एक बच्चा भी है. दावा किया जा रहा है कि सुबोध कुछ दिन पहले ससुराल आया था, जहां उसने अपनी पत्नी को गैर मर्द की बाहों में देख लिया. पत्नी की इस हरकत को सुबोध बर्दाश्त नहीं कर सका और कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की जान ले ली.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस टीम के साथ सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे भी थे, जिन्होंने पिपरा कोठी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के साथ मिलकर आरोपी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र बनकट से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पत्नी के अवैध संबंध से नाराज होकर पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर फोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Bihar News Bihar Crime News Motihari Crime News Motihari Murder Motihari Wife Murder

Recent News