सावधान! भीषण गर्मी के बीच 7 राज्यों में अगले 7 दिन तक बहुत भारी बारिश, IMD का अलर्ट

Amanat Ansari 22 Jun 2026 06:14: PM 1 Mins
सावधान! भीषण गर्मी के बीच 7 राज्यों में अगले 7 दिन तक बहुत भारी बारिश, IMD का अलर्ट

नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. भीषण गर्मी से परेशान देश के कई हिस्सों में राहत की खबर है, लेकिन कुछ राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. IMD के अनुसार, 22 से 28 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने वाली है.

इनमें कई जगहों पर आंधी, तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है. मेघालय में आज 22 जून को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश संभव. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 23 से 28 जून तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना.

उत्तर भारत में भी अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 22-28 जून तक छिटपुट बारिश के साथ 22-26 जून तक तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी. बिहार में 22-27 जून तक बारिश होने की संभावना, जबकि 28 जून को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हीटवेव जारी है, लेकिन मॉनसून जल्द पहुंचने की संभावना है.

अन्य राज्यों में स्थिति

दक्षिण भारत (केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु) और पूर्वी राज्यों (पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा) में भी कई जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने से सतर्क रहें. यात्रा करते समय IMD के अपडेट चेक करते रहें.

Rain alert Weather Update Heavy Rain Warning

Recent News