इमरान मसूद पहले बोले बोले- सत्ता मिलते ही एक घंटे में वक्फ कानून का इलाज कर देंगे, फिर बोले- सिर्फ जुमला था

Rahul Jadaun 14 Apr 2025 03:17: PM 1 Mins
इमरान मसूद पहले बोले बोले- सत्ता मिलते ही एक घंटे में वक्फ कानून का इलाज कर देंगे, फिर बोले- सिर्फ जुमला था

नई दिल्ली: वक्फ कानून पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, विपक्ष लगातार मोदी सरकार को इस मुद्दे पर घेरने में जुटा हुआ है. तो वहीं इस विवाद के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद अपने ही बयानों पर कन्फ्यूज होते नजर आ रहे हैं. मसूद पहले दावा करते हैं कि, अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो नए वक्फ कानून का इलाज घंटे भर में कर दिया जाएगा. तो वहीं एक चैनल के सवाल पूछने पर अपनी बात से पलटते हुए कहते हैं कि वो सिर्फ एक जुमला था.

ऑल इंडिया मुस्लिम मिल्ली काउंसलिंग के कार्यक्रम में पहुंचे थे मसूद

कांग्रेस नेता इमरान मसूद हैदराबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम मिल्ली काउंसलिंग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि. आप लोग बस दुआ किये कि हम आ जाएं. इसके साथ ही मसूद बोले थे, समंदर में तूफा बहुत है, इस तूफान का सामना कश्तियां नहीं कर पातीं, बल्कि बड़ा जहाज करता है. इसीलिए आप लोग कश्तियों की सवारी छोड़िये, और जहाज की सवारी की तैयारी कर लीजिए. इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है. मैं आपसे वादा करता हूं कि जिस दिन हम आ जाएंगे उस दिन एक घंटे में इसका इलाज भी कर देंगे.

बाद में बयान से पलटे

हालांकि बाद में जब एक न्यूज चैनल ने कांग्रेस सांसद से इस बयान पर सवाल पूछा तो वो अपने बयान से पलटते नजर आए. और इसे एक जमला बता कर पल्ला झाड़ लिया. मसूद ने कहा कि ये महज एक जुमला है, हम संविधान को मानने वाले लोग हैं, जो भी करते हैं कानून के दायरे में रह कर ही करते हैं. इस दौरान उन्होंने अकबरूद्दीन ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान को भी एक जुमला बता दिया

मुर्शिदाबा में हुई थी हिंसा

इसी वक्फ कानून को लेकर बीते शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा भी हुई थी, जिसमें तीन लोगों को घर से खींच कर जान से मालने का आरोप भी प्रदर्शनकारी लोगों पर लगा है.

imran masood waqf board bil waqf act congress

Recent News