नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय की तरफ से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तान के DGMO ने फोन किया इस दौरान भारतीय शर्तों पर गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी. इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है. अब दोनों देशों की तरफ से सभी प्रकार की सैन्य गतिविधियों को रोक दिया गया है.
सीजफायर पर ट्रंप का ट्वीट
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के माहौल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया है, जिसमें वो दावा कर रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान पूर्ण सीजफायर के लिए तैयार हैं. बता दें कि आज दोपहर में ही पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ट्रंप से जंग रुकवाने की गुहार लगाई थी.

मोदी सरकार का एतिहासिक फैसला
केंद्र सरकार ने आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के बाद भारत के दुश्मनों की मुसीबतें और भी बढ़ने वाली हैं. दरअसल भारत सरकार ने फैसला किया है कि अगर कोई भी देश आतंकियों के सहारे भारत में हमला करने की कोशिश करेगा तो उसे युद्ध माना जाएगा. और इस तरह के हमलों का जवाब युद्ध की तरह ही माना जाएगा.
R.भारत की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है, मीडिया संस्थान का दावा है कि पाकिस्तान में लगातार बलूच आर्मी कब्जा करती जा रही है, बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तान में नास्को रेलवे स्टेशन और थाने पर कब्जा कर लिया है, इसके साथ ही ये दावा भी किया गया है कि बलूच लड़ाके लगातार पाकिस्तान की सेना को टारगेट कर हमले कर रहे हैं, जिसके बाद पाकिस्तानी आर्मी अपने देश के अंदर भी मुश्किल हालातों में फंसती जा रही है.

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक बड़ी खबर और सामने आई है, एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों में कई बड़े आतंकियों के नाम सामने आए हैं जिनमें मसूद अजहर का बहनोई मोहम्मद यूसुफ अजहर, अबु अकसा, हाफिज मोहम्मद जमील, अबु जुंदाल, मोहम्मद हसन खान का नाम शामिल है. ये सभी आतंकी कई देशों में लश्कर की अतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुके थे. इनके मारे जाने से लश्कर की हालत कमर टूटने जैसी हो गई है.
युद्ध रुकवाने के लिए गिड़गिड़ा रहा पाक
कल तक भारत को परमणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान को अब अपना अंत नजदीक दिखने लगा है, यही वजह है कि पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार भारत के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं तो रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा अमेरिका के सामने नतमस्तक होकर डोनाल्ड ट्रंस से गुहार लगा रहे हैं. डार का कहना है कि भारत की तरफ से किये जा रहे हमले रुकने चाहिए, अगर भारत हमले रोकेगा तो हम भी अपनी तरफ से की जा रही कार्रवाई को रोक देंगे, तो वहीं आसिफ ख्वाजा का तो रोना और ही ज्यादा है, ख्वाजा ने कहा है कि अब अमेरिका से ही हमें उम्मीद है. डोनाल्ड ट्रंप इस समस्या का हल निकालें क्योंकि भारत के एक्शन के बाद कम ही विकल्प हमारे पास बचे हैं.
पाक फाइटर जेट मार गिराए
पाकिस्तानी लड़ाकू विमान लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद खबर सामने आ रही है कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पास पाकिस्तान के दो फाइटर जेट मार गिराए हैं, हालांकि भारतीय सेना या भारत सरकार की तरफ से इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों के अनुसार यही खबर सामने आई है कि पाकिस्तानी एयर फोर्स की एक और घुसपैठ की कोशिश नाकाम साबित हुई है. जिसमें उसे अपने दो विमान भी गंवाने पड़े हैं.
भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस
भरतीय सेना की तरफ से प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया, जिसमें थल सेना की तरफ से कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की तरफ से विंग कमांडर व्योमिका सिंह शामिल हुईं. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि किस तरह से पाकिस्तान अब भारतीय क्षेत्र में आम नागरिकों को निशाना बना रहा है.
इस दौरान कर्नल सोफिया ने बताया कि किस तरह से पाकिस्तान लगातार झूठी खबरों का सहारा भी लो रहा है. और भारत के खिलाफ अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहा है
आतंकी लॉन्च पैड तबाह
भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से किये जा रहे हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है, भारतीय जवानों ने बॉर्डर जम्मू-कश्मीर के नजदीकी इलाकों में आतंकवादियों के कई लॉन्च पैड तबाह किये हैं.
थोड़ी ही देर में भारतीय सेना और विदेश सचिव प्रेस ब्रीफिंग करने वाले हैं, वो मिडिया के सामने आकर बताएंगे कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचाया है, और फिलहाल बॉर्डर पर हालात कैसै हैं?
पाकिस्तान के 4 एयरबेस हुए तबाह
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया है, दो दिन से पाकिस्तान रोज शाम को भारत पर हमला करन की कोशिश होती है, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना की तरफ से दिया जाता है. इसी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को लगभग तबाह करके रख दिया है. देर रात हुए हमले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के चार एयरबेस भी तबाह करके रख दिये हैं. भारतीय हमले में रावलपिंडी के नूर खान, चकवाल के मुरीद, शोरकोट स्थित रफीकी एयरबेस के साथ ही रहीमयार खान एयरबेस को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तानी सेना ने इन एयरबेसों को खाली करना शुरू कर दिया है. खबर अपडेट होगी...